13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलभारत या ऑस्ट्रेलिया... अगर बारिश की वजह से सेमीफाइनल रद्द हुआ तो...

भारत या ऑस्ट्रेलिया… अगर बारिश की वजह से सेमीफाइनल रद्द हुआ तो फाइनल में किसे मिलेगी एंट्री?

Published on

दुबई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। 4 मार्च को यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह टूर्नामेंट अभी तक बारिश से प्रभावित रहा है। कुल तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया।

सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाना है, जहां बारिश के कारण मैच रद्द होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि, अगर सेमीफाइनल में वाकई बारिश होती है तो मैच को उसी दिन पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी। अगर ऐसा संभव नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे पर वहीं से शुरू होगा, जहां से इसे रोका गया था। दोनों सेमीफाइनल के साथ ही फाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है।

रिजर्व डे में भी नतीजा नहीं आया तो?
अगर रिजर्व डे पर सेमीफाइनल मुकाबला का नतीजा नहीं निकलता है तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंची? आईसीसी के नियम के अनुसार ऐसा होता है तो ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम अगले राउंड में पहुंचेगी। भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर थी जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर। मैच नहीं होने की स्थिति में भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में चार मुकाबले हुए हैं। इसमें टीम इंडिया ने 2 जीत हासिल की जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक जीत मिली। एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। भारत को ऑस्ट्रेलिया पर दोनों जीत नॉकआउट मुकाबलों में मिली है। 1998 और 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। अब करीब 25 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट में भिड़ेंगी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...