15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलइस मैदान पर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला... वर्ल्ड कप से पहले ICC का...

इस मैदान पर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला… वर्ल्ड कप से पहले ICC का ऐलान

Published on

न्यूयॉर्क,

भारतीय टीम के लिए इस साल आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है. उसे इस साल जून में टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने अपनी आखिरी टी20 सीरीज दमदार अंदाज में जीती है. उसने अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है.इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा. इसमें भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होना है. जबकि दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेला जाएगा. तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका से होगा. यह तीनों मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे.

नासाउ स्टेडियम में होंगे 8 मुकाबले
मगर अब भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला किस मैदान पर होगा, इसका भी खुलासा हो गया है. यह मुकाबला न्यू नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (new Nassau County International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस स्टेडियम की क्षमता 34 हजार दर्शकों की है. उन्होंने बताया है कि वर्ल्ड कप के दौरान इस स्टेडियम में कुल 8 मैच होंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि हम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले नासाउ स्टेडियम का अनावरण करने को तैयार हैं. स्टेडियम का काम चल रहा है. इसे मॉड्यूल स्टेडियम बनाने के लिए हमने वर्ल्ड क्लास सप्लायर्स से पार्टनरशिप भी की है. इस स्टेडियम में फैन्स और खिलाड़ी जून में 8 मैचों में शानदार मजे ले सकेंगे.इस मैदान के लिए एडिलेड ओवल और ईडन पार्क की तरह ड्रॉप-इन पिच तैयार की जा रही है. यह पिच फ्लोरिडा में तैयार हो रही है, जिसे मई में न्यूयॉर्क लाया जाएगा.

इस स्टेडियम में होंगे यह 8 मुकाबले
श्रीलंका Vs साउथ अफ्रीका – 3 जून
भारत Vs आयरलैंड – 5 जून
कनाडा Vs आयरलैंड – 7 जून
नीदरलैंड्स Vs साउथ अफ्रीका – 8 जून
भारत Vs पाकिस्तान – 9 जून
साउथ अफ्रीका Vs बांग्लादेश – 10 जून
पाकिस्तान Vs कनाडा – 11 जून
अमेरिका Vs कनाडा – 12 जून

ऐसा रहेगा आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट
आगामी टी20 वर्ल्ड कप 4 जून से लेकर 30 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल 3 स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

यानी कि अगला टी20 वर्ल्ड कप पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी.

भारतीय टीम का शेड्यूल
5 जून – Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून – VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून – VS अमेरिका, न्यूयॉर्क
15 जून – VS कनाडा, फ्लोरिडा
20 जून – Vs सी-1 (न्यूजीलैंड) बारबाडोस
22 जून – Vs श्रीलंका, एंटीगुआ
24 जून – Vs ऑस्ट्रेलिया, सेंट लूसिया
26 जून – पहला सेमीफाइनल, गयाना
28 जून – दूसरा सेमीफाइनल, त्रिनिदाद
29 जून – फाइनल, बारबाडोस

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...