18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलदूसरे दिन ऐसे इंग्लैंड का जीना हराम करेगा भारत! इस खास प्लानिंग...

दूसरे दिन ऐसे इंग्लैंड का जीना हराम करेगा भारत! इस खास प्लानिंग से उड़ाएगी बैजबॉल के परखच्चे

Published on

धर्मशाला

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले में एक दूसरे से लोहा ले रहे हैं। 7 मार्च को शुरू हुए इस मुकाबले के पहले दिन पूरी तरह से भारतीय टीम ने डॉमिनेट किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि वह 218 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए। कुलदीप यादव ने 5 तो रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट झटके। इसके जवाब में पहला दिन खत्म होने तक 1 विकेट पर भारत ने 135 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने कमाल की फिफ्टी जड़ी। रोहित अब भी क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अभी मैच में 83 रन से आगे है। आइये जानते हैं कि दूसरे दिन रोहित सेना की क्या प्लानिंग होगी।

1) बड़ा स्कोर खड़ा करना
भारतीय टीम इस वक्त काफी मजबूत स्थिति में है। वह 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन पर खेल रहे हैं। रोहित सेना के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का अच्छा मौका है। भारतीय टीम 400-500 रन पहली पारी में बनाना चाहेगी, जिससे वह पूरी तरह से इंग्लैंड को अपने जाल में जकड़ लें।

2) एक इनिंग से मैच जीतने की कर रही होगी टीम इंडिया प्लानिंग
भारतीय टीम धर्मशाला टेस्ट एक पारी से जीतने का विचार जरूर कर रही होगी। अगर भारतीय टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है। तो उनके पास एक इनिंग से मैच जीतने का अच्छा मौका होगा।

3) इंग्लैंड की मानसिक स्थिति पर वार करना
भारतीय टीम का दूसरे दिन सुबह आकर एक ही प्लान होगा। आते के साथ ही इंग्लिश टीम की मानसिक स्थिति पर वार करना। वो भारतीय टीम उनको थका-थकाकर कर सकती है। अगर भारतीय टीम बढ़ा स्कोर खड़ा करेगी तो इंग्लैंड टीम मानसिक रूप से ही बड़ा स्कोर देख कर थक जाएगी। वहां से उनका कमबैक करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...