22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलभारत चौथे ही दिन जीत लेगा तीसरा टेस्ट! रोहित शर्मा के इस...

भारत चौथे ही दिन जीत लेगा तीसरा टेस्ट! रोहित शर्मा के इस कदम से मिल गया है बड़ा इशारा

Published on

राजकोट

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में गजब बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया। रोहित शर्मा ने 196 गेंदों का सामना कर 66 के स्ट्राइक रेट से 131 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। यह हिटमैन के टेस्ट करियर का 11वां शतक था। वहीं शर्मा जी की बदौलत टीम इंडिया आसानी से यह टेस्ट मैच जीत सकती है। दरअसल, हिटमैन के नाम एक खास रिकॉर्ड है। आइये आपको बताते हैं।

रोहित शर्मा के शतक से कैसे हार जाएगा इंग्लैंड?
36 साल के रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड है। जब-जब रोहित शर्मा ने टेस्ट में शतक ठोका है, भारत वो मैच नहीं हारा है। इस खास रिकॉर्ड के चलते टीम इंडिया इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में शिकस्त दे सकती है।

यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में किया कमाल
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में कमाल कर दिया। उन्होंने राजकोट टेस्ट की दूसरी इनिंग में 121 गेंदों का सामना कर अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे। अपनी इस सेंचुरी से जायसवाल ने वीरेंद्र सहवाग और संजय मांजरेकर के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। जायसवाल ने सहवाग और मांजरेकर का सबसे तेज 3 टेस्ट शतक जड़ने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

हालांकि जायसवाल 104 रन पर पीठ में खींचाव आने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके अलावा राजकोट टेस्ट का तीसरा दिन भी भारत के नाम रहा। भारतीय टीम ने गजब बल्लेबाजी की। तीसरे दिन अंत तक भारत ने 2 विकेट पर 196 रन बोर्ड पर लगाए। शुभमन गिल 65 तो कुलदीप यादव 3 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। भारत के पास 322 रन की बढ़त है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...