6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलकोहली-रोहित की दमदार पारियों से जीता भारत, श्रीलंका को पहले वनडे में...

कोहली-रोहित की दमदार पारियों से जीता भारत, श्रीलंका को पहले वनडे में ऐसे दी मात

Published on

नई दिल्ली,

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने गुवाहाटी में हुए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी है. 3 वनडे मैच की सीरीज़ में टीम इंडिया अब 1-0 से आगे हो गई है. इसी साल वनडे वर्ल्ड कप होना है, ऐसे में टीम इंडिया उसी की तैयारियों में जुटी है. भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 373 रनों का लक्ष्य दिया था, जबकि श्रीलंका की टीम 306 रन ही बना पाई.

कोहली-रोहित की विराट वापसी 
श्रीलंका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज़ में ब्रेक लेने वाले विराट कोहली ने वनडे सीरीज़ से वापसी की. विराट ने बता दिया कि वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विराट ने यहां सिर्फ 87 बॉल में 113 रनों की पारी खेली, इसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा के लिए भी यह मैच काफी बेहतरीन गया.

रोहित शर्मा ने 83 रनों की पारी खेली और शानदार टच में दिखाई दिए. रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपनाया और श्रीलंकाई बॉलर्स पर बरस पड़े. रोहित शर्मा भी लंबे वक्त से एक बड़ी पारी का इंतज़ार कर रहे हैं, यहां उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की लेकिन वह अपने 30वें शतक से चूक गए.

रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल ने भी 70 रनों की पारी खेली और वनडे टीम में अपनी मौजूदगी को मजबूती से बताया. मैच से पहले सवाल खड़े हो रहे थे कि इस मैच में ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए था, जिन्होंने अपने पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ा था. लेकिन टीम ने शुभमन गिल को मौका देना का फैसला किया और वह इसपर सही खरे उतरे.

श्रीलंका ने आखिर तक किया संघर्ष 
टीम इंडिया ने 374 रनों का टारगेट दिया था, ऐसे में श्रीलंका शुरुआत से ही दबाव में था जिसका असर उसकी बल्लेबाजी में भी दिखा. श्रीलंका को पावरप्ले में ही शुरुआती झटके लग गए थे, हालांकि बीच-बीच में अलग-अलग बल्लेबाज़ों ने संघर्ष किया. श्रीलंका की ओर से पथुम निशांका ने 72 रन बनाषए जबकि धनजंय डि सिल्वा ने 47 रन बनाए. अंत में कप्तान दासुन शनाका ने अकेले दमपर पूरी टीम को आगे बढ़ाया और सेंचुरी जड़ दी. दासुन शनाका ने 88 बॉल में 108 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज़
पहला वनडे- भारत 67 रनों से जीता
दूसरा वनडे- 12 जनवरी (कोलकाता)
तीसरा वनडे- 15 जनवरी (तिरुवनन्तपुरम)

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...