4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलमेहदी की तबाही के आगे भारतीय बॉलर्स नतमस्तक, दूसरे वनडे में मिला...

मेहदी की तबाही के आगे भारतीय बॉलर्स नतमस्तक, दूसरे वनडे में मिला 272 रनों का टारगेट

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी और सिर्फ 69 के स्कोर पर उसके 6 विकेट गिर गए थे. लेकिन मेहदी हसन और महमुदुल्लाह ने कमाल की पार्टनरशिप करते हुए मैच का रुख बांग्लादेश की ओर किया और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने शानदार शतक जड़ा और आखिरी ओवर्स में तूफान मचा दिया.

मेहदी हसन की पारी कितनी कमाल की रही इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश ने अपने 6 विकेट सिर्फ 69 के स्कोर पर गंवा दिए थे. उसके बाद आठवें नंबर पर आकर मेहदी हसन ने 83 बॉल में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मेहदी की पारी का कमाल ही रहा कि बांग्लादेश ने अपनी पारी के आखिरी पांच ओवर्स में 68 रन बना दिए.

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने दूसरे वनडे में कमाल की पारी खेली है और अपना शतक पूरा किया है. पारी की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर उन्होंने 83 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी है. बांग्लादेश ने इसी के साथ दूसरे वनडे मे 271 का स्कोर बनाया है और टीम इंडिया को जीत के लिए 272 रन चाहिए.

मेहदी हसन और महमुदुल्लाह की शतकीय साझेदारी के दमपर बांग्लादेश ने 50 ओवर में 271 रनों का स्कोर बना लिया है. आखिरी के ओवर्स में बांग्लादेश ने तेजी से रन बटोरे और टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी. तीन मैच की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया के पास अब बराबरी का मौका है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...