22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे...

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे एक करोड़ रुपये, अमरोहा में मुकदमा दर्ज

Published on

अमरोहा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ई-मेल पर जान से मारने की धमकी दी गई। मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। अमरोहा पुलिस का कहना है कि साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाले को जल्द गरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा के एसपी को बताया कि भाई (मोहम्मद शमी) इन दिनों IPL 2025 में व्यस्त हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेल रहे हैं। फिलहाल हैदराबाद में हैं। शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने पुलिस को बताया राजपूत सिंधर नाम की मेल आईडी से धमकी आई है। इसमें एक करोड़ रुपये न देने पर शमी को जान से मारने की धमकी दी गई।

बेंगलुरु से जुड़ा धमकी का कनेक्शन
धमकी भरा ई-मेल करने वाला व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला कोई प्रभाकर बताया जा रहा है। मेल का स्क्रीन शॉट पुलिस को देकर बताया गया कि मेल में लिखा गया है कि तुझे हम जान से मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मीडिया को बताया कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई की ओर से एक दी गई। शिकायत पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम को जांच में लगा दिया है। पुलिस आरोपी को जल्द खोज निकालेगी और गिरफ्तार कर सच्चाई का पता लगा लेगी।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...