4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलवेस्टइंडीज टूर के लिए भारतीय T-20 टीम का ऐलान, तिलक वर्मा और...

वेस्टइंडीज टूर के लिए भारतीय T-20 टीम का ऐलान, तिलक वर्मा और यशस्वी को पहली बार मौका

Published on

मुंबई

वेस्टइंडीज दौरे पर खेले जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा बुधवार रात कर दी गई। सीनियर पुरुष चयन समिति ने कैरेबियाई द्वीप और फ्लोरिडा (अमेरिका) में तीन अगस्त से खेली जाने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे। नए चेहरों में तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है, जिन्होंने आईपीएल में हर किसी को प्रभावित किया था। रिंकू सिंह को जगह नहीं मिल पाई है।

कौन अंदर-कौन बाहर?
टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो-दो विकेटकीपर्स हैं। शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल दो स्पेशलिस्ट ओपनर्स हैं। अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम को मजबूत करने के साथ-साथ उपकप्तानी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। हार्दिक पंड्या को कप्तानी देकर चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक कमान उन्हीं के पास होगी। अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई सरीखे चार-चार वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स को स्क्वॉड में जगह मिली है। वनडे टीम के बाद उमरान मलिक की टी-20 टीम में भी वापसी हुई है। मोहम्मद सिराज को आराम देकर अवेश खान पर भरोसा जताया गया है। बिहार के मुकेश कुमार टेस्ट और वनडे स्क्वॉड के बाद टी-20 का भी हिस्सा बनाए गए हैं।

भारत की टी-20 टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान, मुकेश कुमार।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...