9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारतीय टीम ने कसा शिकंजा... 10 रन के अंदर अफ्रीका के 4...

भारतीय टीम ने कसा शिकंजा… 10 रन के अंदर अफ्रीका के 4 खिलाड़ी OUT

Published on

जोहानिसबर्ग,

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में हो रहे इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया ने 284 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 10 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए. अंतिम समाचार मिलने तक साउथ अफ्रीका ने 7 ओवर में चार विकेट खोकर 38 रन बना लिए थे।

साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोरकार्ड:

बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन
रीजा हेंड्रिक्स क्लीन बोल्ड अर्शदीप सिंह 0 1-1
रयान रिकेल्टन कैच- संजू सैमसन हार्दिक पंड्या 1 2-1
एडेन मार्करम कैच- रवि बिश्नोई अर्शदीप सिंह 8 3-10
हेनरिक क्लासेन LBW आउट अर्शदीप सिंह 0 4-10

 

संजू-तिलक के शतकों से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (36) ने ओपनिंग में 73 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली. संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जमाया.

संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन जड़ दिए. संजू का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह दूसरा शतक रहा. उन्होंने भी यह दोनों सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं. जबकि अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया.

टी20 इतिहास में पहली बार ICC फुल नेशन मेंबर टीमों के बीच में किसी टीम के दो बल्लेबाजों ने एक साथ शतक जमाए हैं. यह इतिहास हो गया है. ओवरऑल इस फॉर्मेट में ऐसा तीसरी बार हुआ है. दूसरा रिकॉर्ड भारतीय टीम ने इस मैच में 1 विकेट पर 283 रन बनाए. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2022 को 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...