15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलभारतीय टीम की U19 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत, बांग्लादेश को 84...

भारतीय टीम की U19 विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत, बांग्लादेश को 84 रनों से पीटा

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हरा दिया। इस तरह टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया है। मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 45.5 ओवर में 167 रन बनाकर सिमट गई।

बांग्लादेश के खिलाफ 251 रनों के बचाव करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अधिक सौम्य पांडे ने चार विकेट लिए। इसके अलावा मूसीर खान ने दो विकेट अपने नाम किए। जबकि राज लिंबानी, अर्शिन कुलकर्णी और प्रियांशु मोलिया ने के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

बल्लेबाजी में बांग्लादेश की तरफ मोहम्मद साहिब जेम्स ने सबसे अधिक 77 गेंद में 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अरिफुल इस्लाम ने भी 41 रनों का योगदान दिया। वहीं ओपनर बल्लेबाज अशिकुर रहमान और जीशान आलम ने 14-14 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में रही थी खराब शुरुआत
टीम इंडिया की बैटिंग में शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। भारतीय टीम ने सिर्फ 31 रन के स्कोर अपने 2 विकेट गंवा गिए, लेकिन इसके बाद ओपनर बल्लेबाज आदर्श सिंह और कप्तान उदय सहारन ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया। संभलकर बैटिंग करते हुए उदय और आदर्श के बीच तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, आदर्श सिंह 76 रन बनाकर आउट हो गए।

आदर्श सिंह के अलावा उदय सहारन ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उदय ने 94 गेंद में 64 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 4 चौके भी लगाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अरवल्ली अवनीश और प्रियांश मोलिया ने 23-23 रनों की पारी खेली, जबकि आखिर में सचिन दास ने 26 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...