13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपहले दिन भारत का मेडल जीतने का सपना चकनाचूर, शूटिंग में निराशाजनक...

पहले दिन भारत का मेडल जीतने का सपना चकनाचूर, शूटिंग में निराशाजनक प्रदर्शन

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं. पहले दिन (27 जुलाई) भारतीय शूटर्स से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया. 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दोनों जोड़ियां फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकीं. इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 12वें स्थान पर रहे. वहीं रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता ने छठा स्थान हासिल किया. रमिता-अर्जुन ने कुल मिलाकर 628.7 अंक हासिल किए. जबकि इलावेनिल-संदीप 626.3 अंक जुटा पाए.

टॉप-4 टीमें ही पहुंची फाइनल में
बता दें कि टॉप-4 टीमों ने ही 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई किया. इस इवेंट का फाइनल 27 जुलाई को ही होना है. ध्यान रहे कि भारत के लिए आज सिर्फ यही एक मेडल इवेंट था. भारत की ओर से ओलंपिक गेम्स के पहले दिन मेडल जीतने का रिकॉर्ड वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के नाम हैं. चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के पहले दिन सिल्वर मेडल जीता था.

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन
रमिता जिंदल- पहली सीरीज: 104.6, दूसरी सीरीज 104.4, तीसरी सीरीज 105.5, कुल: 314.5 अंक
अर्जुन बाबुता- पहली सीरीज: 104.1, दूसरी सीरीज 106.2, तीसरी सीरीज 103.9, कुल: 314.2 अंक
इलावेनिल वलारिवन- पहली सीरीज: 103.4, दूसरी सीरीज 104.7, तीसरी सीरीज 104.5, कुल: 312.6 अंक
संदीप सिंह- पहली सीरीज: 104.1, दूसरी सीरीज 105.3, तीसरी सीरीज 104.3, कुल: 313.7 अंक

शूटिंग में भारत के चार मेडल
भारत ने अभी तक निशानेबाजी में कुल 4 ओलंपिक पदक जीते हैं. पिछले दो ओलंपिक में खाता खाली रहा, जिससे रिकॉर्ड 21 सदस्यीय भारतीय दल पर उम्मीदों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया. लेकिन इस बार ओलंपिक में पदार्पण करने वाले निशानेबाजों से भरी टीम पिछले प्रदर्शन के बोझ से मुक्त होकर शुक्रवार को फ्रांस के शेटौरॉक्स में निशानेबाजी प्रतियोगिता में होने वाली परीक्षा में सफल होने का लक्ष्य बनाकर उतरी है.

भारतीय राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (NRAI) टीम चुनने के लिए मौजूदा फॉर्म को तरजीह दी है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे यहां पदक जीतेंगे. इसलिए ही कोटा विजेताओं को भी ट्रायल में उतारा गया. जिसमें कम अनुभवी संदीप सिंह ने 2022 के विश्व चैम्पियन रुद्रांक्ष पाटिल को पछाड़ दिया, जिन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में भारत के लिए कोटा हासिल किया था.

पाटिल ने एनआरएआई को पत्र लिखकर ट्रायल में बरकरार रखने की बात रखी, लेकिन महासंघ अपने फैसले पर अड़ा रहा. मनु भाकर, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अंजुम मौदगिल और इलावेनिल वलारिवान को छोड़कर अन्य सभी निशानेबाज पहली बार ओलंपिक मंच का अनुभव करेंगे.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...