12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत के पैसे से हमारे क्रिकेटरों का घर चलता है, शोएब अख्तर...

भारत के पैसे से हमारे क्रिकेटरों का घर चलता है, शोएब अख्तर ने उड़ा दी पाकिस्तान की धज्जियां

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर रिटायरमेंट के बाद भी किसी ना किसी तरह चर्चा बने रहते हैं। शोएब अख्तर पाकिस्तान के उन गिने चुने क्रिकेटरों में से एक हैं जो खुलकर अपनी बात को रखते हैं। खास तौर से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेटिंग रिश्तों को लेकर। ऐसा ही कुछ उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है जिससे पाकिस्तान में बवाल मच सकता है। दरअसल शोएब ने अपने इंटरव्यू में कहा कि भारत के पैसों से पाकिस्तानी क्रिकेटरों का घर चलता है। शोएब अख्तर का यह एक बड़ा बयान है। उनके इस बयान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को मिर्ची लग सकती है।

शोएब ने बीसीसीआई को लेकर कहा?
शोएब अख्तर ने अपने इंटरव्यू में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उसी बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने माना कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के माध्यम से आईसीसी को जो कमाई होती है उसके बाद रेवेन्यू शेयरिंग के तहत वो पैसा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी मिलता है। आईसीसी से मिले इन्हीं पैसों के बदौलत पीसीबी अपने घरेलू क्रिकेटर्स को मैच फीस दे पाता है।

शोएब अख्तर ने यह भी माना है कि मौजूदा समय में बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और आईसीसी के रेवेन्यू में उसका सबसे बड़ा योगदान है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, अन्य कई क्रिकेट बोर्ड को भारत के कारण ही मदद मिल पा रही है।

शोएब ने इसी साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप को लेकर भी बातचीत की। शोएब का मानना है कि, ‘इस साल भारत में होने वाला वनडे विश्व कप काफी रोमांचक होगा। मुझे अब 50 ओवर फॉर्मेट का भविष्य अंधकार में लग रहा है। यही कारण है कि मैं चाहता हूं कि भारत इस बार के विश्व कप से खूब पैसा बनाए। कई लोग इस बात को नहीं कहेंगे लेकिन मैं बिना हिचक से कहता हूं कि भारत से जो रेवेन्यू आईसीसी को जाता है, उसका एक हिस्सा पाकिस्तान को भी मिलता है। इसी पैसे से हमारे घरेलू क्रिकेटरों को मैच फीस मिलती है और उनका घर चलता है।’

विश्व कप में भारत पर होगा दबाव
विश्व कप 2023 में टीम इंडिया को लेकर शोएब अख्तर ने कहा, ‘टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी, इस कारण होम टीम होने के नाते उस पर अतिरिक्त दबाव होगा। ये एक बार का नहीं है, कई बार ऐसा हो चुका है।’

शोएब ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मीडिया से जुड़े भी महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम पाकिस्तान से इसलिए नहीं हारती कि उनके पास बेहतर खिलाड़ियों की कमी है, बल्कि मीडिया का बहुत अधिक हो जाता है। पिछली बार के एशिया कप को ही ले लीजिए टीम इंडिया पर काफी दबाव था। पूरे स्टेडियम को नीले रंग में रंग दिया गया था। इस वजह से पाकिस्तान के ऊपर कोई दबाव नहीं था। नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया के खिलाड़ी दबाव को नहीं संभाल सके और वह बिखर गए।’

Latest articles

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...