20.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलभारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल...

भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर जीता गोल्ड

Published on

नई दिल्ली

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने आईबीएस वर्ल्ड गेम्स में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने आईबीएस वर्ल्ड गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम आईबीएस वर्ल्ड गेम्स में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया। टूर्नामेंट का पहला ही मैच भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जिसमें उसने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पटखनी दी थी। भारतीय टीम का तीसरा मैच भी ऑस्ट्रेलिया के साथ ही हुआ था। उस मुकाबले में भी भारत ने दमदार जीत हासिल की थी।

फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट पर 114 रन बनाए थे। हालांकि टीम इंडिया ने 3.3 ओवर में ही 1 विकेट पर 43 रन बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए।सिर्फ इतना ही नहीं टीम इंडिया पहली बार आईबीएस वर्ल्ड गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुई है। इसस पहले भारत की महिला ब्लाइंड टीम एक बार भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाईं थी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...