12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलअनुभवहीन पेसर्स, कमजोर बैटिंग... वो तीन कमजोरी जो भारत को वेस्टइंडीज के...

अनुभवहीन पेसर्स, कमजोर बैटिंग… वो तीन कमजोरी जो भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पड़ेंगी भारी!

Published on

डोमिनिका

भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी। यह टीम उस टीम से अलग है, जिसने पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में यहां सीरीज जीती थी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज का आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। हालांकि, जब घरेलू हालात में टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो कैरेबियाई लड़के एक लेवल का क्रिकेट दिखाते हैं। यहां हम तीन कारणों पर नजर डालते हैं कि क्यों वेस्टइंडीज 2023 में भारत की आठ टेस्ट मैच की श्रृंखला जीतने की लय को तोड़ सकता है।

भारत के पास अनुभवहीन गेंदबाजी
​एक वक्त था जब भारत के पास वर्ल्ड क्लास पेसर्स हुआ करते थे। बुमराह, शमी, उमेश और इशांत की चौकड़ी दुनियाभर में धूम मचाती थी, लेकिन आज हालात जुदा है। टीम के सबसे सफल बोलर मोहम्मद सिराज हैं, जिनके पास खुद सिर्फ 19 टेस्ट का अनुभव है। जसप्रीत बुमराह इंजरी से फिट ही नहीं हो पा रहे। मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। उमेश यादव लगातार गायब हैं, उनकी उम्र भी 35 से ज्यादा हो चुकी और ईशांत शर्मा अब सिलेक्टर्स के स्कीम ऑफ थिंग्स में नहीं दिख रहे। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों को कैरेबियाई सरजमीं पर खुद को साबित करना होगा।

​घर पर बेहद मजबूत वेस्टइंडीज
हाल ही में खत्म हुए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, अब जब टेस्ट सीरीज में भारत से उसकी टक्कर होगी तो एक नई टीम सामने होगी। हाल के दिनों में, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को लगातार घरेलू श्रृंखलाओं में हराया है, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ श्रृंखलाएँ ड्रॉ की हैं। उनके गेंदबाज मेहमानों से बेहतर हैं। केमार रोच वेस्टइंडीज के टॉप-5 विकेटटेकर्स में से एक हैं। जबकि शैनन गेब्रियल टॉप-10 में एंट्री को आमादा है। जेसन होल्डर का बोलिंग एवरेज 30 से कम है और अल्जारी जोसेफ अपने चरम के करीब हैं। यदि पिच सीमर्स के लिए मददरगार हुई तो भारत की खैर नहीं।

बैटिंग ऑर्डर सैटल नहीं​
​चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर करने के बाद शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन हाल के दिनों में सभी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी कोई इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाए। टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट में प्रतिभा तो है, लेकिन फॉर्म नहीं है। वेस्टइंडीज का गेंदबाजी आक्रमण इन बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...