24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलआईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा पहला मैच, जान‍िए...

आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा पहला मैच, जान‍िए हरेक ड‍िटेल

Published on

नई दिल्ली ,

इंडियन प्रीम‍ियर लीग 2024 का शेड्यूल आ गया है. इसका ऐलान आज (22 फरवरी) हुआ. आईपीएल शेड्यूल का लंबे समय से इंतजार क‍िया जा रहा था. आईपीएल में पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा.

आम चुनाव को देखते हुए पहले 21 मैचों (22 मार्च से लेकर 7 अप्रैल) का शेड्यूल जारी किया गया है. ये 21 मैच दो सप्ताह की अवधि में होंगे और 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे. खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले वाइजैग में खेलेगी. आईपीएल 2024 में बाकी के मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.

आईपीएल 2023 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

आईपीएल 2024 भी आईपीएल के 2023 सीजन की तरह होगा और इसमें 74 मैच खेले जाएंगे, लेकिन पिछले साल 60 दिनों के बजाय, इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे. आम चुनाव के कारण आईपीएल के शेड्यूल में एक सप्ताह का विस्तार किया गया है. 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह का एप्रोच अपनाया गया था, तब भी आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में आया था. आईपीएल फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है.

बाकी शेड्यूल का ऐलान कब
आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने पहले ही कहा था कि आईपीएल 22 मार्च से होगा. और आईपीएल का शेड्यूल टुकड़ों में आएगा. सबसे पहले आईपीएल के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी, इसके बाद आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आईपीएल के दूसरे शेड्यूल का ऐलान होगा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...