9.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeखेलIPL 2025: डेवाल्ड ब्रेविस ने तो आसमान में गोली दाग दी, 114...

IPL 2025: डेवाल्ड ब्रेविस ने तो आसमान में गोली दाग दी, 114 मीटर दूर जाकर गिरा छक्का

Published on

अहमदाबाद

साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की आईपीएल 2025 में देरी से एंट्री हुई। नीलामी में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। लेकिन फिर चेन्नई सुपर किंग्स में रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए। आते ही ब्रेविस ने अपनी छाप छोड़ी। चेन्नई के लिए 6 पारियों में उन्होंने बैटिंग की और 5 बार 30 से ज्यादा रन बनाए। इसके साथ ही दो फिफ्टी भी ठोकी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ब्रेविस ने सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

ब्रेविस ने 114 मीटर लंबा छक्का मारा
आईपीएल के शुरुआती सीजन में सुपर सिक्सेस चैलेंज हुआ करता था। इसमें दो टीमों से 3 खिलाड़ी चुने जाते हैं। इनके बीच सबसे लंबा छक्का मारने की प्रतियोगिता होती थी। इसमें टेनिस बॉल का इस्तेमाल होता है और मशीन बॉल डालता है। इस सीजन इसकी वापसी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हुए मुकाबले के पास सुपर सिक्सेस चैलेंज का आयोजन किया गया।

डेवाल्ड ब्रेविस ने इसी चैलेंज में 114 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसका वीडियो नहीं आया है। लेकिन स्टेडियम में मौजूद एक फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है। ब्रेविस के छक्के के बाद स्क्रीन पर इसकी लंबा 114 मीटर दिखाई जाती है। सीएसके के उर्विल पटेल और शिवम दुबे ने भी इससे हिस्सा लिया लेकिन वह ब्रेविस से पीछे रह गए।

6 में से 5 पारी में 30 प्लस स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स से पहले डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। दो सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए 10 मैच में 230 रन ही थे। लेकिन चेन्नई के लिए उन्होंने आते ही कमाल करना शुरू कर दिया। इस सीजन खेले 6 मुकाबलों में ब्रेविस ने 43 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से ब्रेविस ने 218 रन बनाए। इसमें दो फिफ्टी भी शामिल है। आरसीबी के खिलाफ मैच में वह गलत फैसले का शिकार हुए थे। उसके अलावा हर मैच में उन्होंने 30 से ज्यादा रनों की पारी खेली।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...