13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालहोटल कारोबारी विजय मेवाड़ा की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

Published on

भोपाल। शहर में दिवंगत होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा की स्मृति में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कैंडल मार्च में विश्वास कैलाश सारंग सहित कई पार्षद और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार कैंडल मार्च परिहार चौराहे के समीप दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर प्रभात चौराहे तक निकाला गया और फिर वापस मैदान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा के साथ समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी नहीं की गई। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और दिवंगत कारोबारी की तस्वीर लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन में दिवंगत कारोबारी के परिजनों के साथ-साथ दर्जनों रहवासी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कैंडल मार्च के चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग भी की गई। उल्लेखनीय है कि प्रगति नगर क्षेत्र के पास एक सप्ताह पूर्व होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मोहम्मद फरमान उर्फ आरिस (30) और मोहम्मद इमरान उर्फ बाबू (29) को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी को भी बाद में पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखा गया, वहीं कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने दिवंगत कारोबारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...