11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeखेलIPL: लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी, पीले पैड पहनकर धोनी ने भरी...

IPL: लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी, पीले पैड पहनकर धोनी ने भरी हुंकार, थाला से सावधान रहना गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली

महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहे, भीड़भाड़ वाली जगह, बड़ी पार्टीज में आपको नजर न आएं, लेकिन क्रिकेट से वह ज्यादा दिन तक खुद को अलग नहीं रख सकते। यही कारण है कि उन्होंने आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है, जिसके मद्देनजर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कमर कस ली है। सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ डैशिंग नजर आ रहे हैं। पीले पैड्स और थाई गार्ड लगाकर बैटिंग प्रैक्टिस करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

42 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के आगामी सीजन की तैयारी के लिए रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दी है। एक फैन ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अन्य भक्तों के साथ देवरी माता मंदिर में कतार में देखे जा सकते हैं। आईपीएल 2023 फाइनल से पहले उन्होंने इस बात की तस्दीक कर दी थी कि वह अगले सीजन में भी बतौर खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे।

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में उनकी टीम ने ट्रॉफी उठाई थी। इसी के साथ वह रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान बन गए थे। टूर्नामेंट के ठीक बाद माही ने घुटने की सर्जरी करवाई थी। इससे पहले वह अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ दुबई में छुट्टियां एन्जॉय नजर आए थे।

चेन्नई सुपरकिंग्स का स्क्वॉड:
एमएस धोनी, अरवेल्ली अवनीश, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधु, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महीश थीक्षाना, समीर रिजवी

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...