14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलआईपीएल रिटेंशन में इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई दीवाली पर चांदी,...

आईपीएल रिटेंशन में इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई दीवाली पर चांदी, चमक गई किस्मत

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रिटेंशन को जारी कर दिया गया है। रिटेंशन में सबसे महंगे हेनरी क्लासेन रहे। क्लासेन को सनराइजर्स की टीम ने 23 करोड़ में रिटेन किया। इसके अलावा निकोलस पूरन और विराट कोहली को भी 21-21 करोड़ मिले। ये तीन ही खिलाड़ी हैं कैप्ड हैं यानी इनका इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है। इस रिटेंशन में कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं जिनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ लेकिन उनका पर रिटेंशन में पैसों की बारिश हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं इन पांच खिलाड़ियों के बारे में।

आयुष बडोनी 20 लाख से पहुंचे 4 करोड़
लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले आयुष बडोनी को पिछले सीजन में सिर्फ 20 लाख रुपए मिले थे, लेकिन आईपीएल 2025 में टीम ने उन्हें रिटेन किया है। बडोनी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन हुए हैं और उन्हें 4 करोड़ मिला है।

अभिषेक पोरेल की भी हुई चांदी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने अभिषेक पोरेल की भी चांदी हो गई है। अभिषेक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभिषेक पोरेल को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। आईपीएल 2024 में अभिषेक की सैलरी सिर्फ 20 लाख रुपए थी, लेकिन रिटेंशन में उन्हें चार करोड़ मिले हैं।

मोहसिन खान को मिले 4 करोड़
लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए आईपीएल 2024 में खेलने वाले मोहसिन खान भी बल्ले-बल्ले हो गई है। मोहसिन खान को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पिछले सीजन में 20 लाख में अपनी टीम के लिए खरीदा था, लेकिन रिटेंशन में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर अब मोहसिन को 4 करोड़ मिलेंगे।

हर्षित राणा भी हुए मालामाल
पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से धूम मचाने वाले हर्षित राणा ने को भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है। हर्षित राणा को केकेआर की टीम ने आईपीएल 2025 के लिए 4 करोड़ रुपए दिए हैं। आईपीएल 2024 में हर्षित राणा को केकेआर की तरफ सिर्फ 20 लाख रुपए मिले थे। इस तरह हर्षित राणा भी दिवाली के मौके पर मालामाल हो गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...