11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलIPL: हेड को अंपायर ने नहीं दिया रन आउट, अगली ही गेंद...

IPL: हेड को अंपायर ने नहीं दिया रन आउट, अगली ही गेंद पर आवेश ने क्लीन बोल्ड कर बदला ले लिया

Published on

हैदराबाद

शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार रात 44 गेंद में 58 रन की पारी खेली। आईपीएल 2024 में यह उनके बल्ले से निकली चौथी 50+ पारी थी। छह चौके और तीन छक्के से सजी उनकी पारी के दौरान उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई जब वह रन आउट हो चुके थे, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले ने उन्हें बचा लिया। कुछ देर के लिए ग्राउंड में माहौल टेंशन भरा हो गया था। डगआउट में बैठे राजस्थान रॉयल्स के मेंटॉर कुमार संगाकारा अंपायर से बहस करने लगे थे, इस फैसले का विरोध किया जा रहा था, लेकिन अगली ही गेंद पर तेज गेंदबाज आवेश खान ने हेड को क्लीन बोल्ड कर बदला पूरा कर लिया। एक शानदार गेंद पर खब्बू ओपनर की पारी खत्म कर दी।

15वें ओवर का मामला
ट्रेविस हेड से पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद आवेश खान ने दूसरी गेंद पर जबरदस्त वापसी की और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को छका दिया। तीसरी गेंद भी ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लाइन पर फेंकी, जिसे बल्लेबाज ने कवर की ओर खेलना चाहा। हालांकि शॉट लगाने के दौरान वह क्रीज से बाहर चले गए। ऐसे में कीपर संजू सैमसन ने गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया और बॉल स्टंप्स पर जा लगी। यह एक करीबी कॉल था। थर्ड अंपायर दोनों ओर फैसला दे सकते थे, लेकिन उन्होंने नॉट आउट चुना। तीसरी गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद चौथी गेंद पर आवेश खान ने ट्रेविस हेड की पारी खत्म कर दी। आवेश ने इस बार फिर वाइड यॉर्कर डाली थी। ट्रेविस हेड ने ऑफ स्टम्प पर शफल करते हुए उसपर लैप शॉट लगाना चाहा, बल्ले से लगने के बाद बॉल सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई और गिल्लियां बिखर गई। हेड खुद से बेहद निराश दिखे। 96 रन की साझेदारी का अंत हुआ और हैदराबाद ने 131 रन पर तीसरा विकेट गंवाया।

हैदराबाद ने बनाए 201 रनआवेश खान राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारत की टी-20 विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 62 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। नितिश कुमार रेड्डी ने 42 गेंद में आठ छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 76 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने हेड के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़ने के अलावा हेनरिक क्लासेन (19 गेंद में नाबाद 42, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 70 रन की अटूट साझेदारी की।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...