9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलखेल है या खिलवाड़... रोहित शर्मा के ये दनदनाते चौके-छक्के और पाकिस्तानी...

खेल है या खिलवाड़… रोहित शर्मा के ये दनदनाते चौके-छक्के और पाकिस्तानी खेमे में मच गई खलबली

Published on

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 के सुपर फोर में भिड़ रही हैं। टॉस हारकर जब पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया तो रोहित शर्मा और केएल राहुल से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, जो पिछले मुछ मैचों में यह जोड़ी नहीं कर सकी थी। उम्मीद पर यहां दोनों खरा भी उतरे। खासकर कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैच में पहले ही ओवर में केएल राहुल को बोल्ड करने वाले नसीम शाह पर निशाना बनाया और चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का उड़ा दिया।

आज हिटमैन का अंदाज बदला-बदला से दिखा
रोहित के दोनों ही शॉट्स हवाई थे। वह यह बताने के लिए काफी थे कि आज रोहित किस मूड में उतरे हैं। उन्होंने इसके अगले ओवर में युवा सनसनी हसनैन को को भी मिड ऑफ पर करारा चौका जड़ते हुए बड़ा दर्द दिया। इस तरह देखते ही दो ओवरों में 20 रन बन गए। तीसरे ओवर में रोहित को देखकर केएल राहुल ने भी मूड बदला और दोनों ने नसीम शाह को एक-एक छक्का उड़ा दिया।

5 ओवर मेंं 54 रन, पावर प्ले में बेस्ट प्रदर्शन
हारिस रऊफ चौथा ओवर करने आए तो रोहित ने पहली दोनों गेंदों पर चौका और छक्का लगाते हुए स्वागत किया। इस तरह से आक्रामक शुरुआत से सिर्फ 5 ओवरों में ही भारत ने 54 रन ठोक दिए। हालांकि,छठे ओवर की पहली गेंद पर हारिस को छक्का उड़ाने के चक्कर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा, लेकिन दोनों ने अपना काम पूरा किया था। यह पावर प्ले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। रोहित ने सिर्फ 16 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 28 रन ठोके।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...