12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलक्या अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं रोहित शर्मा? टीम...

क्या अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं रोहित शर्मा? टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज दौरा आसान नहीं

Published on

डोमिनिका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 12 जुलाई से शुरू हो रहा है। पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हो चुकी है। हालांकि टीम इंडिया इस समय अपने बदलाव के दौर से गुजर रही है और प्रत्येक टीम कभी ना कभी बदलाव के दौर से गुजरती ही है लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने तथा मोहम्मद शमी और उमेश यादव की अनुपस्थिति के कारण भारत के मामले में यह दौर उससे जल्दी जुड़ गया।

विराट कोहली जब कप्तान थे तो वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरने को प्राथमिकता देते थे और तब भारतीय तेज गेंदबाजों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार दो फाइनल में हार के बाद भविष्य के लिए योजना बनाना सही होगा। शमी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक और चक्र में खेल सकते हैं लेकिन 35 वर्षीय उमेश यादव के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता।

टीम बुमराह की सेवाएं लेना पसंद करेगी लेकिन वह अपनी वापसी पर लंबे प्रारूप की चुनौतियों को झेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर संदेह है। ऐसे में भारत के पास वर्तमान समय में तेज गेंदबाजी के बहुत कम विकल्प हैं। मोहम्मद सिराज हाल में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं और अब तक 19 टेस्ट मैच खेलने वाला हैदराबाद का यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगा।

क्या टीम 31 वर्षीय जयदेव उनादकट को विकल्प के रूप में देख रही है जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। तेज गेंदबाजी विभाग में चोटों से जूझने वाले नवदीप सैनी और अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले मुकेश कुमार भी शामिल हैं।

एक अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज में आजमाया जा सकता था लेकिन वह भी बुमराह की तरह चोटिल हैं।दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 24 वर्षीय शिवम मावी अभी युवा हैं लेकिन वह वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वेस्टइंडीज में टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...