7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलईशान और हुड्डा ने मचाई ICC रैंकिंग में धूम, स्मिथ ने बाबर आजम...

ईशान और हुड्डा ने मचाई ICC रैंकिंग में धूम, स्मिथ ने बाबर आजम को पछाड़ा

Published on

नई दिल्ली,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसके तहत आईसीसी के टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने धूम मचा दी है. इन तीनों को बम्पर फायदा हुआ है. इनके अलावा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को पछाड़ दिया है.

सबसे पहले ईशान किशन की बात करते हैं, जिन्होंने हाल ही में वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी जमाई है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ईशान ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10 पायदान की लंबी छलांग लगाई है.

दीपक हुड्डा ने लगाई 40 पायदान की छलांग
अब ईशान किशन 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान बनाए गए हार्दिक पंड्या 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं. यानी उनकी टॉप-50 में एंट्री हुई. इनके अलावा स्पिन ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को भी बम्पर फायदा हुआ है. हुड्डा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 40 पायदान की लंबी छलांग लगाई है.

दीपक हुड्डा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में जीत के हीरो रहे थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. दीपक हुड्डा ने इस मैच में 23 गेंदों पर 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसका उन्हें बम्पर फायदा हुआ और उन्होंने 40 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-100 में एंट्री की है. अब दीपक हुड्डा 97वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि टी20 रैंकिंग में भारत के ही सूर्यकुमार यादव 883 रेटिंग के साथ टॉप पर काबिज हैं.

स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को पछाड़ा
इनके अलावा टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम को पछाड़ दिया है. स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 85 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. इसका उन्हें फायदा हुआ और वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.इस मामले में स्मिथ ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा है. पाकिस्तानी कप्तान बाबर एक पायदान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. हालांकि टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन टॉप पर काबिज हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...