10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलइस बात को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं दुनिया भर के...

इस बात को लेकर फूले नहीं समा रहे हैं दुनिया भर के इस्लामिक देश

Published on

नई दिल्ली,

रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कतर में लगभग एक महीने चले फीफा वर्ल्ड कप के सफल आयोजन को इस्लामिक देशों ने एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई संदेश जारी किए हैं. कतर फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करने वाला मध्य-पूर्व क्षेत्र का पहला देश है. संयोग से कतर का नेशनल डे और फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल एक ही दिन था.

सऊदी अरब ने क्या कहा
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप के सफल आयोजन के लिए बधाई दी.आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, सऊदी अरब की ओर से कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को भेजे गए केबल संदेश में किंग सलमान ने बधाई देते हुए कहा है, “हम यह बधाई संदेश भेजते हुए खुश हैं. आपको इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और आगे की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं. मैं कतर और वहां के लोगों के लिए निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं.”

यूएई और कुवैत ने भी दी बधाई
यूएई के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने भी कतर को बधाई दी है. यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने बधाई देते हुए कहा, “हमें कतर के सर्वश्रेष्ठ और सफल फुटबॉल विश्व कप आयोजन पर गर्व है. नेशनल डे के दिन जिस तरह से आपने एक मुकाम हासिल किया है, उससे हम फूले नहीं समा रहे हैं.”इसके अलावा कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ अल-अहमद ने भी लगभग एक महीने चले फीफा विश्व कप 2022 की बेहतरीन और सफलतम आयोजन के लिए कतर को बधाई दी.

मोरक्को ने भी दी बधाई
मोरक्को किंग मोहम्मद VI ने भी कतर के नेशनल डे के साथ-साथ फीफा के सफल आयोजन पर बधाई दी है. मोहम्मद ने कतर को टेलीग्राम संदेश भेजते हुए कहा है, “जिस तरह से आपके देश ने फीफा विश्व कप की मेजबानी की, उससे खुशी, गर्व और गौरव की अनुभूति होती है. मोरक्को के लोगों के साथ-साथ मैं भी इस शानदार अवसर पर अपनी भावनाओं को आपके साथ साझा कर रहा हूं.”

मोेरक्को इस बार सेमीफाइनल तक पहुंचा था. मोरक्को अफ्रीका का मुस्लिम बहुल देश है और उसकी जीत को इस्लाम की जीत से जोड़ा गया था. इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने मोरक्को को बधाई दी थी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मोरक्को की टीम को मुस्लिम टीम बताया था. दूसरी तरफ सऊदी अरब ने शुरुआती मैच में अर्जेंटीना को मात दी थी और वही अर्जेंटीना चैंपियन बना.

अर्जेंटीना ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया था. अर्जेंटीना तीसरी बार फुटबॉल चैंपियन बना है. फीफा वर्ल्ड कप जीतते ही महान फुटबॉलर लियोनन मेसी के करियर का सूखा समाप्त हो गया.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...