9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलआपसे मिलना गर्व की बात है... गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर...

आपसे मिलना गर्व की बात है… गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात पर पांड्या ब्रदर्स ने जाहिर की खुशी

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज में कप्तान नियुक्त किए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनके भाई क्रुणाल पांड्या भी साथ थे। हार्दिक ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की। हार्दिक ने मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करके लिखा, ‘हमें अपने साथ बहुमूल्य समय बिताने के लिये बुलाने के लिए धन्यवाद माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी। आपसे मुलाकात गर्व की बात है।’

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। वहीं उनके अगुवाई में टी20 सीरीज के लिए टीम में विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है जबकि रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा वनडे में जरूर नजर आएंगे। रोहित को बांग्लादेश दौरे पर दूसरे वनडे मैच में चोट लगी थी।

क्या टी20 में नियमित कप्तान बन गए हैं हार्दिक?
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जब से हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया वह सुर्खियों में है। माना यह जा रहा है कि 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि पांड्या को टी20 फॉर्मेट में नियमित कप्तान बनाया गया है या नहीं इसे लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हार्दिक की कप्तानी पर पूरी तरह से पर्दा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हट सकता है। श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। ऐसे में अगर उस सीरीज में भी पांड्या टी20 के कप्तान बनाए जाते हैं तो रोहित शर्मा की इस फॉर्मेट से कप्तानी छुट्टी तय हो जाएगी।

आईपीएल में गुजरात को दिलाई है खिताबी जीत
हार्दिक पांड्या ने एक कप्तान के तौर पर खुद को आईपीएल में साबित किया है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक ने डेब्यू सीजन में ही टीम को चैंपियन बना दिया। इसके अलावा वे टीम इंडिया के लिए आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में बीसीसीआई अगर आगे के लिए बदलाव को लेकर गंभीर है तो पांड्या टीम इंडिया के अगले कप्तान माने जा सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...