5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeखेलहो गया साफ... श्रीलंका में नहीं होगा एशिया कप 2022, क्रिकेट बोर्ड...

हो गया साफ… श्रीलंका में नहीं होगा एशिया कप 2022, क्रिकेट बोर्ड ने कहा- भारत भी हो सकता है मेजबान

Published on

कराची:

श्रीलंका क्रिकेट ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को बुधवार को सूचित किया कि बोर्ड देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण आगामी एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं है। मौजूदा संकट के कारण एसएलसी ने हाल में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के तीसरे सत्र को भी स्थगित कर दिया था। एसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट ने सूचित किया है कि उनके देश में मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के कारण, विशेषकर जब विदेशी विनिमय का सवाल हो तो उनके लिए देश में छह टीमों की इस बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करना आदर्श स्थिति नहीं है।’

अधिकारी ने कहा कि एसएलसी अधिकारियों ने सूचित किया है कि वे टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई या किसी अन्य देश में करना चाहेंगे। एशिया कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले अगस्त-सितंबर में होना है और ऐसे में एसीसी के अगले कुछ दिनों में घोषणा करने की संभावना है।अधिकारी ने कहा, ‘यूएई अंतिम वैकल्पिक स्थल नहीं है, कोई और देश भी हो सकता है, भारत भी क्योंकि एसीसी और श्रीलंका क्रिकेट को पहले प्रतियोगिता के आयोजन की अंतिम स्वीकृति के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात करनी होगी।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...