12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलदिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, चेन्नई सुपर...

दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, चेन्नई सुपर किंग्स ने दी शर्मनाक हार

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2023 का 55वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मई बुधवार को चेपॉक के मैदान में खेला गया। यह मैच होम टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी के साथ 27 रन से जीत लिया। चेन्नई की इस सीजन यह 7वीं जीत थी, जिसके चलते वह अब 15 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ की रेस का सफर इस हार के साथ लगभग खत्म हो गया है। उनका अब प्लेऑफ में पहुंचना तकरीबन नामुमकिन है। दिल्ली पिछले 13 साल से चेपॉक में चेन्नई को हारने में असफल रहा है। सीएसके ने दिल्ली को इस मुकाबले में एकतरफा हरा दिया।

चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए थे। चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा 25 रन शिवम दुबे ने बनाए, इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ओर अंबाती रायुडू ने भी मुश्किल विकेट पर अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं अंत में एमएस धोनी की 9 गेंद पर 20 रन की तूफानी पारी काफी अहम रही। जबकि रविंद्र जडेजा ने भी 21 रन की अच्छी पारी खेली। इसके अलावा दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श ने 3 विकेट झटकेा, जिसके चलते वह सबसे सफल गेंदबाज रहे। अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। खलील अहमद, ललित यादव और कुलदीप यादव को भी 1-1 सफलता मिली।

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...