14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलहाथ में जाम, पैरों में ट्रॉफी... ये दंभ, ये घमंड... कितनी बार...

हाथ में जाम, पैरों में ट्रॉफी… ये दंभ, ये घमंड… कितनी बार भी विश्व कप जीत लो, पर ये कंगारू नहीं सुधरेंगे

Published on

अहमदाबाद

भारत 2011 में विश्व विजेता बना था। भारतीय टीम महीनों जश्न में डूबी हुई थी। कप्तान एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सहवाग… हर कोई ट्रॉफी को चूमते दिख रहा था। लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप का खिताब जीता तो वह रातभर ट्रॉफी को सीने में लगाए सोते रहे। यह होता है ट्रॉफी का सम्मान, जिसके लिए आप कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। इसी ट्रॉफी से आपकी महानता आंकी जाती है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श हैं। वह दोनों पैर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए हैं और हाथ में जाम है।

फोटो को सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद यह तस्वीर जंगल की आग की तरह वायरल हो गई है। लोग मार्श की इस हरकत से को विश्व कप ट्रॉफी का ‘अपमानजनक’ बता रहे हैं। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया द्वारा विश्व कप ट्रॉफी जीतने के कुछ घंटों बाद साझा की गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार यानी 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ मैच खेला।

यह तस्वीर होटल के कमरे की प्रतीत होती है, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम आराम से बैठकर एक-दूसरे से बातचीत कर रही थी। अपना पदक दिखाते समय मार्श ने अपने दोनों पैर ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए थे। तस्वीर के वायरल होते ही लोगों ने उन्हें ट्रॉफी के प्रति ‘अपमानजनक’ होने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा था कि वह इस ट्रॉफी को चूमना चाहते हैं। इससे समझा जा सकता है कि भारतीय टीम का इस ट्रॉफी के लिए कितना सम्मान है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसे जीता है तो वह पैरों तले रौंद रही है। यह उनके घमंड और दंभ को दर्शाता है। माफ करना मार्श आप कितने भी शिखर पर क्यों न हों… यह विश्व कप ट्रॉफी हमेशा के लिए आपकी नहीं होगी। कल भी कोई आएगा और इसे छीन ले जाएगा। हो सकता है आप उस वक्त हारने वाले साइड हो तब आपको पता चलेगा, अहसास होगा कि इस ट्रॉफी की कीमत क्या है…।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...