11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलतीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! केएल राहुल की वापसी तय, विराट...

तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! केएल राहुल की वापसी तय, विराट कोहली पर क्या है अपडेट?

Published on

नई दिल्ली

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में दूसरा टेस्ट जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट इस पर विचार कर रहे हैं ताकि वह बाकी बचे दो टेस्ट के लिए पूरी तरह से फ्रेश होकर वापसी कर सकें। क्रिकबज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। विशाखापत्तनम में हुए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने सिर्फ 91 रन देकर 9 विकेट चटकाए थे।

बुमराह ने दो मैच में डाले 58 ओवर
लगातार चार दिनों तक कड़ी मेहनत करने और शानदार गेंदबाजी करने के बाद वह थक भी गए होंगे। इसलिए चयनकर्ता उन्हें आराम देना चाहते हैं ताकि वह तरोताजा होकर वापसी कर सकें। इससे पहले हैदराबाद में खेले गए टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, उस मैच में भी बुमराह ने लगभग 25 ओवर फेंके थे। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें उचित आराम देना चाहते हैं।

केएल राहुल की वापसी की उम्मीद
मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था और तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते है। वह तीसरे टेस्ट में टीम की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। इसके बाद आखिरी दो मैच में बुमराह के साथ खेलेंगे। टीम का चयन मंगलवार को होने की उम्मीद है। हालांकि केएल राहुल के बाकी बचे पांच टेस्ट मैचों के लिए वापस आने की उम्मीद है। तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी से शुरू हो रहा है।

विराट पर कोई अपडेट नहीं
विराट कोहली की वापसी अभी अनिश्चित है। ऐसा माना जा रहा है कि वह पारिवारिक कारणों से देश से बाहर हैं। उनकी उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम प्रबंधन कोहली से संपर्क कर बाकी सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पता लगाएगा। एबी डिविलियर्स ने हाल ही में खुलासा किया कि कोहली अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जो उनकी अनुपस्थिति का कारण हो सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...