8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलआईसीसी चेयरमैन बनते ही जय शाह का पहला रिएक्शन, ओलंपिक में क्रिकेट...

आईसीसी चेयरमैन बनते ही जय शाह का पहला रिएक्शन, ओलंपिक में क्रिकेट पर कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) का नया चेयरमैन चुना गया है. इस फैसले के साथ ही वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का दबदबा बढ़ गया है. जय शाह अब ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे.

आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद जय शाह का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने अपने बयान में अगले ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट का शामिल होना बड़ी उपलब्धि है. इसकी मदद से क्रिकेट को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे.

ग्लोबल पहचान के लिए ओलंपिक की मदद लेंगे
जय शाह ने कहा, ‘मैं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष बनने पर आभारी हूं. मैं ICC की टीम और उसके सदस्यों के साथ मिलकर क्रिकेट के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. फिलहाल क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट को बढ़ावा देना जरूरी है.’

उन्होंने क्रिकेट में नई टेक्नोलॉजी को लाने के बारे में भी बात की. जय शाह ने कहा, ‘मैं क्रिकेट में नई टेक्नोलॉजी लाने की कोशिश करूंगा, साथ ही वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स को ग्लोबल मार्केट्स तक भी पहुंचाने की भी कोशिश करूंगा.’

जय शाह ने बताया कि वो क्रिकेट को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए काम करेंगे, जिसमें ओलंपिक काफी मददगार साबित होगा. उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट का ओलंपिक 2028 में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है. इसे हम ओलंपिक के जरिए ग्लोबल पहचान दिलाएंगे और ज्यादा देशों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे.’

जय शाह की नियुक्ति पर आईसीसी का बयान
आईसीसी की ओऱ से जारी बयान में कहा गया, ‘जय शाह को निर्विरोध ICC का नया चेयरमैन चुना गया. जय शाह अक्टूबर 2019 से BCCI के सचिव और 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन हैं. वो 1 दिसंबर से यह पद (ICC चेयरमैन) संभालेंगे. पूर्व चेयरमैन ग्रेग बार्कले के चुनाव से हटने के बाद वह इकलौते उम्मीदवार थे.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...