12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeखेलझूमे जो पठान... शाहरुख संग कोहली का डांस, क्रिकेट किंग ने यूं...

झूमे जो पठान… शाहरुख संग कोहली का डांस, क्रिकेट किंग ने यूं दिया किंग खान को टक्कर

Published on

कोलकाता

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार हुई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को बुलाया। विराट आईपीएल के पहले सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। उनके साथ स्टेज पर युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी पहुंचे।

विराट कोहली ने किया डांस
विराट कोहली ने शाहरुख खान के साथ स्टेज पर डांस भी किया। पहले रिंकू सिंह के साथ शाहरुख ने डांस किया। विराट कोहली बचकर निकलाना चाहते थे लेकिन किंग खान क्रिकेट के किंग को नहीं जाने दिया। उन्होंने विराट से डांस के लिए कहा, जिसके लिए वह तैयार भी हो गए। इसके बाद शाहरुख की फिल्म पठान का गाना, झूमे जो पठान बजा। इसपर विराट कोहली ने शाहरुख खान के साथ डांस किया।

https://x.com/VK00470047/status/1903441013492113732?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1903441013492113732%7Ctwgr%5E74ae397ddaf6de6c07c28cf4b6ae4bf448f69a1d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fiplt20%2Fnews%2Fipl-2025-virat-kohli-electrifying-dance-with-shah-rukh-khan-on-jhoome-jo-pathaan-watch-video%2Farticleshow%2F119344465.cms

विराट कोहली और रिंकू दोनों ने उद्घाटन समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता के साथ एक छोटी सी बातचीत की। इस दौरान शाहरुख ने विराट से पूछा कि क्या अगली पीढ़ी, बोल्ड पीढ़ी का खेल के प्रति दृष्टिकोण तेज होगा या उनकी पीढ़ी, गोल्ड पीढ़ी में अभी भी टीम को जीत दिलाने के लिए जरूरी चीजें हैं।

विराट कोहली ने इस मौके पर कहा- बोल्ड पीढ़ी बहुत मजबूती से आगे आ रही है, लेकिन पुरानी पीढ़ी अभी भी यहां है। प्रभाव डालने के लिए तैयार, अभी भी खेल खेलने के लिए तैयार और उम्मीद है कि आने वाले सालों में इन सभी प्यारे प्रशंसकों के लिए और भी यादें बनाते रहेंगे।’

कोहली को मोमेंटो भी मिला
आईपीएल के 18 साल पूरे होने पर विराट कोहली को सम्मानित भी किया गया। बीसीसीआई की तरफ से विराट कोहली को मोमेंटो मिला। डांस के बाद विराट स्टेज से चले गए थे। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। इसके बाद शाहरुख खान ने विराट को एक बार फिर बुलाया। बीसीसीआई की तरफ से इसके बाद विराट कोहली को सम्मानित किया गया।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...