7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलसैमसन की जगह जितेश शर्मा की टीम इंडिया में एंट्री, छक्कों की...

सैमसन की जगह जितेश शर्मा की टीम इंडिया में एंट्री, छक्कों की बौछार से गेंदबाजों को करते हैं पस्त

Published on

पुणे

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान सैमसन के घुटने पर चोट लगी थी। फील्डिंग के दौरान चोटिल होने की वजह से सैमसन टीम से साथ मुंबई नहीं पहुंचे हैं। वह अब सीरीज के बाकी बचे दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

कौन हैं जितेश शर्मा?
29 साल के जितेश शर्मा विदर्भ के लिए घरेलू मैचों में खेलते हैं। उन्होंने 2014 में अपना पहला मैच खेला था। वहीं आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ भी रह चुके हैं। लेकिन वहां खेलने का मौका नहीं मिला था। पिछले सीजन पंजाब किंग्स ने जितेश को डेब्यू करने का मौका दिया। सिर्फ 20 लाख में बिके जितेश ने 10 पारियों में 234 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 163.64 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 12 छक्के भी निकले।

टी20 में दमदार रिकॉर्ड
जितेश शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। टी20 में इस दाएं हाथ के बल्लेबाज का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 71 पारियों में 148 की स्ट्राइक रेट से 1787 रन बनाए हैं। उन्होंने 183 चौके और 74 छक्के भी लगाए हैं। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। वह टीम में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

मुंबई के लिए आईपीएल जीत चुके
जितेश शर्मा 2017 में आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। उससे पहले वह 2016 में भी टीम का साथ थे। 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 343 रन बनाए थे। 2016 की नीलामी में उन्हें मुंबई ने 10 लाख में खरीदा लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...