12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलजो रूट ने बनाया महारिकॉर्ड, जिसे विराट-रोहित छू भी नहीं पाएंगे, सचिन...

जो रूट ने बनाया महारिकॉर्ड, जिसे विराट-रोहित छू भी नहीं पाएंगे, सचिन रह गए थे 4 कदम दूर

Published on

मुल्तान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की जब भी चर्चा होती है तो उनकी पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से जरूर तुलना होती है। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसके करीब विराट कोहली शायद ही कभी पहुंच सकें। वह क्या रोहित शर्मा भी अपने टेस्ट करियर में ऐसा नहीं कर पाएंगे। जो रूट ने दूसरी पारी में पाकिस्तान के फहीम अशरफ को 10 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया।

फहीम को आउट करने के साथ ही जो रूट ने टेस्ट करियर का 50वां विकेट अपने नाम कर लिया। इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन और 50 विकेट झटकने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ ही कर सके थे। रूट के नाम टेस्ट में 10629 रन दर्ज हैं, जिसमें 5 दोहरा शतक सहित 28 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं।

सचिन तेंदुलकर रह गए थे 4 कदम दूर
महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर गेंद से खूब कमाल करते थे। कहा जाता है कि सचिन ओवर की 6 गेंदों को अलग-अलग तरीके से फेंक सकते थे। यही वजह है कि उन्हें गोल्डन हैंड भी कहा जाता था। नाजुक मौके पर वह विकेट निकालते थे। टेस्ट में उनके नाम 46 विकेट, जबकि वर्ल्ड रिकॉर्ड 15921 रन दर्ज हैं। अगर सचिन 4 विकेट और लेते तो इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल होता।

इसलिए रोहित-विराट नहीं कर पाएंगे ये कमाल
इसमें कोई शक नहीं कि विराट मौजूदा दौर के रन मशीन हैं, लेकिन उनके नाम अभी भी 10 हजार रन (8074 रन) नहीं हैं। यही नहीं, वह अब तक टेस्ट में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। दूसरी ओर, रोहित के नाम सिर्फ 2 विकेट हैं तो उनके नाम 5 हजार (3137 रन) से भी कम रन हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...