22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलरांची टेस्ट के पहले दिन जो रूट का जलवा... शतक जड़कर इंग्लैंड...

रांची टेस्ट के पहले दिन जो रूट का जलवा… शतक जड़कर इंग्लैंड को संभाला

Published on

रांची ,

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है. पहले दिन (23 फरवरी) का खेल समय होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 302 रन बना लिए थे. जो रूट 106 और ओली रोबिन्सन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

इंग्लैंड की ओर पहली पारी में जैक क्राउली और बेन डकेट ने सधी शुरुआत की. बेन डकेट (11) रन बनाकर डेब्यूटेंट आकाश दीप की गेंद पर व‍िकेटकीपर ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे. उस समय इंग्लैंड का स्कोर 47 रन ही हुआ था. 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन डकेट आउट हुए. इसके ठीक दो गेंदों के बाद ओली पोप शून्य पर चलते बने.

पहली पारी में इंग्लैंड टीम का स्कोर बोर्ड 

ख‍िलाड़ी  रन  गेंदबाज व‍िकेट पतन
 बेन डकेट  11  आकाश दीप  47-1
 ओली पोप  00  आकाश दीप   47-2
 जैक क्राउली  42  आकाश दीप   57-3
 जॉनी बेयरस्टो  38   रविचंद्रन अश्व‍िन  109-4
 बेन स्टोक्स  03   रवींद्र जडेजा  112-5
 बेन फोक्स  47  मोहम्मद सिराज  225-6
 टॉम हार्टले  13  मोहम्मद सिराज  245-7

इसके बाद स्कोर बोर्ड में 10 रन और जुड़े थे, ज‍िसके बाद क्राउली (42) को भी आकाश दीप ने क्लीन बोल्ड कर द‍िया. 57 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद जॉन बेयरस्टो और जो रूट ने मिलकर 52 रन जोड़े. बेयरस्टो सेट लग रहे थे, लेकिन आर. अश्विन की गेंद पर स्वीप मारने की कोशिश में वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर बेन सटोक्स को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन लौटा दिया.

112 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद जो रूट और बेन फोक्स ने मिलकर पारी संभाली. रुट-फोक्स ने ‘बैजबॉल’ छोड़कर अपना नेचुरल गेम खेला और छठे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की. फोक्स अपने अर्धशतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गए. फोक्स को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन रवाना किया. फोक्स के बाद सिराज ने टॉम हार्टले को भी रवाना कर दिया.

यहां से जो रूट और ओली रोबिन्सन ने इंग्लैंड को पहले दिन और नुकसान नहीं होने दिया. रूट ने अपनी शतकीय पारी में अब तक 226 गेंदों का सामना किया है, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. रूट के टेस्ट करियर का यह 31वां और भारत के खिलाफ 10वां शतक है. रूट अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.

आकाश दीप का हुआ ड्रीम डेब्यू
राजकोट टेस्ट में खेलने उतरी भारतीय टीम में महज एक चेंज देखने को म‍िला.मुकाबले में आकाश दीप का टेस्ट डेब्यू हुआ है. वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें ख‍िलाड़ी बन गए हैं.आकाश दीप को टेस्ट कैप हेडकोच राहुल द्रव‍िड़ ने पहनाई. 27 साल के आकाश दीप मूलत: बिहार के डेहरी के रहने वाले हैं, लेक‍िन वो घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...