19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलनहीं चली जो रूट की चालाकी, बैट दिखाकर जसप्रीत बुमराह से बचने...

नहीं चली जो रूट की चालाकी, बैट दिखाकर जसप्रीत बुमराह से बचने की कोशिश रही नाकाम

Published on

हैदराबाद:

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में तेज शुरुआत की। उनके बल्लेबाजों बैजबॉल स्टाइल में भारतीय टीम बॉलिंग पर अटैक किया। लेकिन स्पिनर के लिए मदद पिच पर जसप्रीत बुमराह के इरादे कुछ और ही थी। उन्होंने पहले बेन डकेट का डंडा उड़ाया। फिर अगले ही ओवर में जो रूट का शिकार कर लिया। जो रूट ने यहां चालाकी दिखने की कोशिश की लेकिन वह भी उन्हें नहीं बचा पाया।

रूट ने किया बैट का इशारा
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जो रूट के खिलाफ एलबीडबल्यू की जोरदार अपील हुई। अंपायर ने उंगली शुरू कर दी। जो रूट ने नॉन स्ट्राइकर से पूछे बिना तुरंत ने डीआरएस की मांग कर दी। इसके साथ ही उन्होंने इशारा किया कि गेंद बल्ले से लगी है। फिर जब रिप्ले आया तो गेंद बैट पर लगी नहीं दिख रही थी। स्निकोमीटर ने भी कंफर्म कर दिया कि गेंद बैट पर नहीं लगी है। विकेट हिटिंग अंपायर्स कॉल था और रूट को वापस पवेलियन जाना पड़ा।

11वीं बार बुमराह के शिकार
जो रूट इटरनेशनल क्रिकेट में 11वीं बार जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं। टेस्ट में 7वीं बार बुमराह की गेंद पर जो रूट आउट हुए। रूट को सबसे ज्यादा 14 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में पैट कमिंस ने आउट किया है। बुमराह उन्हें सबसेस ज्यादा बार पवेलियन भेजने वाले एशियाई गेंदबाज हैं।

जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
14 – पैट कमिंस
13 – जोश हेज़लवुड
12- ट्रेंट बोल्ट
11-जसप्रीत बुमराह
11-मिचेल स्टार्क

सिर्फ 2 रन ही बना पाए
जो रूट ने गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 विकेट लिए थे। लेकिन बल्ले से कुछ नहीं कर पाए। इंग्लैंड को उनके रन की जरूरत थी। लेकिन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। मैच की पहली पारी में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी। लेकिन फिर रविंद्र जडेजा की गेंद पर स्विप खेलने की कोशिश में आउट हुए थे। अब दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। रूट के नाम एक्टिव बल्लेबाजों में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...