14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलजोस 'द बॉस' बटलर के बल्ले ने उगली आग, तूफानी पारी से...

जोस ‘द बॉस’ बटलर के बल्ले ने उगली आग, तूफानी पारी से हैदराबाद के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

Published on

जयपुर

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के शुरुआती 4 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने तीन फिफ्टी लगाई थी। कुछ समय के लिए उनके पास ऑरेंज कैप भी था, लेकिन फिर उनका फॉर्म चला गया। बटलर रन बनाने के लिए जूझने लगे। इसका असर राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन पर भी पड़ा। पिछले 6 मैचों में वह दो बार तो डक हो गए। इसका असर ये रहा कि शुरुआती 5 मैचों में 4 जीत हासिल करने वाली राजस्थान अगले 5 मैचों में सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम कर पाई। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने तय हासिल कर ली है।

शतक से चूके बटलर
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2023 में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। सनराइजराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंग्लैंड के बटलर ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली। वह शतक से 5 रन ही दूर थे, तभी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 59 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के मारे।

जोस बटलर ने इस मुकाबले में धीमी शुरुआत की। एक छोर से यशस्वी जायसवाल रनों की बरसात कर रहे थे और बटलर पिच पर सेट होने की कोशिश। एक समय वह 21 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद अपना गियर चेंज किया। 32 गेंदों पर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने रन गति बढ़ा दी। बटलर के नाम आईपीएल में 5 शतक है। इस मुकाबले में वह शतक लगा लेते तो क्रिस गेल के सबसे ज्यादा 6 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते।

हैदराबाद के सामने 215 का लक्ष्य
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 214 रन बना दिये हैं। जोस बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...