12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकमेंट्री बॉक्स में बैठकर बस बोल... कोहली का फूटा गुस्सा, अपने आलोचकों...

कमेंट्री बॉक्स में बैठकर बस बोल… कोहली का फूटा गुस्सा, अपने आलोचकों को जमकर सुनाया

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 45वां मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। पिछले मैच में कोहली ने 43 गेंद में 51 रन बनाए थे। तो उनके स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके पर काफी सवाल उठे थे।

लेकिन अहमदाबाद में उन्होंने सबकी बोलती बंद करवादी। किंग कोहली ने 44 गेंद में 159.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 70 रन की तूफानी पारी खेली। इस इनिंग के दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। बल्ले से तो कोहली ने सबको चुप कराया है। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने बयान से भी खलबली मचा दी। मैच के बाद उन्होंने अपने आलोचकों को जमकर सुनाया।

कोहली ने आलोचना करने वालों को जमकर सुनाया
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद उनके आलोचकों को खूब सुनाया। उनकी स्ट्राइक रेट पर बात करने वालों को कोहली ने अपने निशाने पर लिया। विराट कोहली ने कहा, ‘जो लोग सिर्फ स्ट्राइक रेट और मेरे स्पिन गेंद अच्छे से ना खेलने की बात करते हैं, वही इन चीजों (आंकड़ों) के बारे में बोलते रहते हैं। मेरे लिए तो सिर्फ टीम को जिताना मायने रखता है। 15 साल तक ऐसा करने की वजह है, मैंने रोज़ मैदान पर खेला है, टीम के लिए मैच जीते हैं। मुझे नहीं लगता कि जो खुद मैदान पर नहीं होते, उन्हें बॉक्स (कमेंटरी बॉक्स) बैठकर ऐसी बातें करनी चाहिए। मेरे लिए, लोग कुछ भी बातें कर सकते हैं। लेकिन जो मैदान पर खेलते हैं और खेल चुके हैं वो ही असल में जानते हैं कि यह क्या है।’

इसके अलावा बात करें मैच की तो गुजरात ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर ठीक 200 रन बनाए थे। आरसीबी ने 201 रन का टारगेट 16 ओवर में ही विल जैक्स के तूफानी शतक और विराट कोहली की गजब बल्लेबाजी के चलते हासिल कर लिया था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...