15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलख्वाजा ने बढ़ाई IND की टेंशन, अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन मजबूत...

ख्वाजा ने बढ़ाई IND की टेंशन, अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में AUS

Published on

अहमदाबाद,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं. उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच अबतक 85 रनों की नाबाद पार्टनरशिप हुई है. उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर का यह 14वां और भारत के खिलाफ पहला शतक रहा.

भारतीय टीम के लिए अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है. अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी. हार या ड्रॉ पर मुकाबला खत्म होने की स्थिति में भारत को श्रीलंका-न्यूजीलैंड सीरीज पर निर्भर रहना होगा. ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है.

हेड-ख्वाजा ने दी थी धमाकेदार शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही. इस दौरान उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. वैसे भारत के पास शुरुआती घंटे में ही विकेट चटकाने का मौका बना था, जब उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भारत ने ट्रेविस हेड का आसान कैच टपका दिया.

जीवदान मिलने के समय ट्रेविस हेड सिर्फ सात रन पर थे. इस जीवनदान को छोड़ दिया जाए तो ट्रेविस हेड पहले घंटे में अच्छी लय में दिखे, लेकिन इसके बाद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे. 32 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड को अश्विन ने मिड ऑन पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद भारत को दूसरी सफलता भी जल्द मिल गई, जब लाबुशेन शमी की नीची रहती गेंद को डिफेंस करने के चक्कर में विकेट पर खेल बैठे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेशन में कोई और विकेट नहीं गंवाया और उसने लंच तक दो विकेट पर 75 रन बनाए.

दूसरा सत्र रहा स्मिथ और ख्वाजा के नाम
दिन का दूसरा सत्र पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने लंच के बाद के सेशन में भारतीय टीम को तरसा दिया. यह इस सीरीज में पहला मौका था जब किसी सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरा. स्मिथ और ख्वाजा को दूसरे सत्र के दौरान रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की गेंदों को खेलने में कोई परेशानी नहीं हुई. चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 149 रन बना लिए. चाय के समय तक उस्मान ख्वाजा 65 और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 38 रन बनाए थे.

चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया को दो तगड़े झटके लगे, लेकिन उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने नाबाद पार्टनरशिप करके ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. चायकाल के बाद सबसे पहले स्टीव स्मिथ को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड आउट किया. स्मिथ ने 38 रनों की पारी खेली. स्मिथ के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (17 रन) का विकेट गंवाया, जिन्हें शमी ने बोल्ड किया. अब दूसरे दिन भारत को वापसी करनी होगी.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ। मोहम्मद सिराज को आराम देकर मोहम्मद शमी को लाया गया।

इस मैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम पहुंचे। मैच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित शर्मा और एंथोनी अल्बानीज ने स्टीव स्मिथ को विशेष कैप सौंपी। थोड़ी देर तक खेल का लुत्फ उठाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज नरेंद्र मोदी स्टेडियम से निकल गए।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...