10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलकेकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में पहुंचना अब...

केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में पहुंचना अब भी नहीं आसान

Published on

चेन्नई

चेपॉक में आईपीएल 2023 का 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 14 मई को खेला गया। यह मैच मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। केकेआर यह मुकाबला 6 विकेट से जीतने में सफल रही। इस जीत के साथ नीतीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस मैच में भी केकेआर के रन चेज के हीरो रिंकू सिंह रहे। उनके साथ-साथ नीतीश राणा ने भी कप्तानी पारी खेली। तो चलिए एक बार नजर डालते हैं कि आखिर इस पूरे मैच में क्या-क्या हुआ और किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करके केकेआर को दिया 145 रन का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बोर्ड पर लगाए थे। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा 48 रन शिवम दुबे ने बनाए। इतना ही नहीं बल्कि वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। वहीं डिवोन कॉन्वे ने भी 30 रन की अच्छी पारी खेली थी। इसके अलावा बात करें केकेआर के गेंदबाजों की तो, कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 15 रन देकर 2 विकेट झटके थे। वहीं वरुण चक्रवर्ती के हाथ भी दो सफलताएं लगी। वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर को भी 1-1 विकेट मिला था।

कोलकाता ने 6 विकेट से जीता मैच
145 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। केकेआर के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर 35 रन के अंदर-अंदर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद कप्तान नीतीश राणा और हॉट फॉर्म में चल रहे रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रिंकू और नीतीश के बीच 99 रन की साझेदारी देखने को मिली। इन दोनों की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर 6 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रहा। कोलकाता की ओर से सर्वाधिक 57 रन नीतीश राणा ने बनाए। वह अंत तक नाबाद भी रहे थे। वहीं रिंकू सिंह ने भी 54 रन की शानदार पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सिर्फ दीपक चाहर ही विकेट लेने में सफल हो पाए। उन्होंने अपने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...