24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलचौथे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार...

चौथे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार की हुई वापसी

Published on

नई दिल्ली ,

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ने का मौका मिला है. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए है.

बीसीसीआई ने कहा कि लंबी सीरीज को देखते हुए बुमराह को रिलीज किया गया है. वहीं केएल राहुल को फिटनेस के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है. राहुल तीसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे. इतना ही नहीं धर्मशाला में होने वाले आखिरी और 5वें टेस्ट मैच में वह खेलेंगे या नहीं ये उनकी फिटनेस पर निर्भर होगा.

चौथे टेस्ट मैच से बाहर हुआ बुमराह और केएल राहुल
वहीं तेज गेंदबाज मनोज कुमार की टीम में वापसी हुई है, उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से पहले रिलीज कर दिया गया था. तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल की स्थान पर देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था. पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और चौथे टेस्ट में उन्हें डेब्यू का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा रजत पाटिदार को चौथे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. दो टेस्ट में रजत पाटिदार कोई कमाल नहीं दिखा पाए और चार पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है.

भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे
पांच टेस्ट मैच की सीरीज में रोहित शर्मा की टीम ने 2-1 की बढ़ बनाई हुई है. पहला मैच इंग्लैंड ने जीता, तो दूसरे में भारत ने जीत दर्ज की. राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को भारत ने 434 रनों के बड़े अंतर से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. अब रांची में टीम इंडिया मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हर हाल में सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेंगे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चौथा टेस्ट काफी कांटे का होगा.

तेज गेंदबाज मनोज कुमार की टीम में हुई वापसी
चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...