11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकेएल राहुल की हो सकती है छुट्टी, इंदौर टेस्ट में क्या होगी...

केएल राहुल की हो सकती है छुट्टी, इंदौर टेस्ट में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11?

Published on

इंदौर,

इस समय भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब तीसरा मुकाबला कल (1 मार्च) से इंदौर में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 बजे से खेला जाएगा.

तीसरे मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं. यह बदलाव ओपनिंग में हो सकता है. खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर केएल राहुल को बाहर कर उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है.

शानदार फॉर्म में चल रहे गिल को मिलेगा मौका?
बता दें कि शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इसी साल वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी जमाया था. वो टी20 में भी शतक लगा चुके हैं. जबकि राहुल ने पिछली तीन टेस्ट पारियों में सिर्फ 38 रन ही बनाए. इसके अलावा कोई बदलाव होना संभव नहीं है.

चोटिल डेविड वॉर्नर और जोश अपने घर लौट गए हैं. कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में स्टीव स्मिथ कप्तानी संभालेंगे. ऐसे में इस तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से नई मान सकते हैं. टीम में स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की वापसी होगी. वह पूरी तरह फिट हो गए हैं.

मैच में ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन और मैथ्यू कोह्नमैन/स्कॉट बोलैंड/लॉन्स मोरिस.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...