12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeखेलकेएल राहुल IPL से हुए बाहर, WTC फाइनल में भी खेलना तय...

केएल राहुल IPL से हुए बाहर, WTC फाइनल में भी खेलना तय नहीं

Published on

नई दिल्ली

भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उन्हें भयंकर चोट लगी थी। ऐसे में 7 जून से लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उनका फिट हो पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री पर रोकने के दौरान राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लगी थी। राहुल आज सीएसके के खिलाफ मैच के बाद गुरुवार को शिविर छोड़कर स्कैन के लिए मुंबई जाएंगे।

बीसीसीआई की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम के सामने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को तैयार करना एक बड़ी चुनौती साबित होगी। राहुल वैसे भी बीते कुछ महीने से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। समय-समय पर उन्हें टीम से निकालने की मांग उठती रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की माने तो बैंगलोर के खिलाफ मैच में जमकर बवाल हुआ था, उसी मुकाबले के दौरान राहुल अपनी जांघ में गंभीर चोट खा बैठे। राहुल की ही तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा जयदेव उनाकदट भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके कंधे की स्थिति भी काफी गंभीर है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘लोकेश राहुल का स्कैन मुंबई में बीसीसीआई द्वारा निर्दिष्ट चिकित्सा सुविधा में किया जाएगा। उसके मामले के साथ-साथ जयदेव के मामले को भी देखा जाएगा। जब किसी को इस तरह की चोट लगती है, तो उस क्षेत्र में और उसके आसपास काफी दर्द और सूजन होती है। सूजन को ठीक होने में लगभग 24 से 48 घंटे लगते हैं और उसके बाद ही आप स्कैन कर सकते हैं।’

Latest articles

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...

अयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला गिरोह को पकड़ा

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

भोपाल राजधानी भोपाल के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड मामले में नया मोड़ आया है। सुप्रीम...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...