11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलकेएल राहुल के फैसले ने लखनऊ को डुबा दिया, KKR ने हासिल...

केएल राहुल के फैसले ने लखनऊ को डुबा दिया, KKR ने हासिल की सीजन की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Published on

लखनऊ:

सुनील नरेन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के कमाल से कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को उसके घर में 98 रन से हरा दिया। मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। केकेआर की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इकाना क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित 20 ओवर के खेल में 236 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 137 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह केकेआर ने मैच को 23 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही केकेआर के अब 16 अंक हो गए हैं। टीम ने इस सीजन 11 मैचों में से 8वीं जीत हासिल की है। इसके साथ ही केकेआर की टीम अब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है।

236 रनों को डिफेंड करने उतरी केकेआर की टीम के लिए सभी गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए जबकि मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन के खाते में एक-एक विकेट आया।

लखनऊ की बल्लेबाजी बुरी तरह रही फ्लॉप
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के पहले बॉलिंग करने का फैसला उल्टा पड़ गया। टीम गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए और इस मैदान पर टी20 क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 200 रन से ज्यादा का स्कोर करने में सफल रही। वहीं दूसरी पारी में जब लखनऊ की बैटिंग शुरू हुई तो बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे।टीम की तरफ से सबसे अधिक मार्कस स्टोइनिस ने 36 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस के अलावा केएल राहुल ने 21 गेंद में 25 रनों का योगदान दिया। इन दोनों को छोड़कर और कोई भी खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा सके।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...