10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलकोहली ने रचा इतिहास... जमाया छठा IPL शतक, हैदराबाद की करारी हार

कोहली ने रचा इतिहास… जमाया छठा IPL शतक, हैदराबाद की करारी हार

Published on

हैदराबाद

आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. 18 मई (गुरुवार) राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस रहे.

विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे. कोहली के आईपीएल करियर का यह छठा शतक रहा. कोहली ने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल की भी बराबरी कर ली है. डु प्लेसिस की बात करें तो उन्होंने 7 चौके और दो छक्के की मदद से 47 गेंदों पर 71 रन बनाए. डु प्लेसिस ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्का लगाया. डु प्लेसिस और कोहली ने मिलकर 17.5 ओवरों में 172 रनों की तूफानी साझेदारी की.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही अपने ओपनर्स के विकेट गंवा दिए. 5वें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा (11) को माइकल ब्रेसवेल ने महिपाल लोमरोर के हाथों कैच आउट कराया. फिर एक गेंद बाद ब्रेसवेल ने राहुल त्रिपाठी को भी अपना शिकार बनाया. यहां से एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन ने 76 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला. शाहबाज अहमद ने मार्करम को बोल्ड आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. मार्करम ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए.

मार्करम के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक और क्लासेन के बीच 74 रनों की पार्टनरशिप हुई. मार्करम ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाते हुए 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान क्लासेन ने 51 गेंदों का सामना किया और आठ चौके के अलावा छह छक्का लगाया. हैरी ब्रूक की बात की जाए तो वह 27 रन बनाकर नाबाद रहे.

सनराइजर्स हैदराबाद के ऐसे गिरे विकेट्स: (186/5)
पहला विकेट- अभिषेक शर्मा 11 रन (27/1)
दूसरा विकेट- राहुल त्रिपाठी 15 रन (28/2)
तीसरा विकेट- एडेन मार्करम 18 रन (104/3)
चौथा विकेट- हेनरिक क्लासेन 104 रन (178/4)
पांचवां विकेट- ग्लेन फिलिप्स 5 रन (186/5)

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...