8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeखेलICC रैंकिंग में कोहली छठे और रोहित 8वें नंबर पर पहुंचे, ‘कंगारुओं’...

ICC रैंकिंग में कोहली छठे और रोहित 8वें नंबर पर पहुंचे, ‘कंगारुओं’ को भी हुआ फायदा

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा , पूर्व कैप्टन विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में छलांग लगाई है। इसके अलावा आईसीसी (ICC) रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का भी फायदा हुआ है। विराट कोहली ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 2 स्थान के फायदे के साथ छठे और रोहित शर्मा एक स्थान के फायदे के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में यही दोनों भारतीय हैं। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम हैं। मोहम्मद सिराज (Siraj) 4 स्थान के फायदे के साथ वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में कोई भारतीय शामिल नहीं है। इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज ही शीर्ष भारतीय हैं। जसप्रीत बुमराह एक स्थान खिसककर 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का लाभ मिला है। सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में अपने शानदार शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंच गए।

टेस्ट रैंकिंग में मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर बरकरार
मार्नस लाबुशेन ने बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर स्थान बरकरार रखा है। सिडनी टेस्ट में वापसी करने वाले जोश हेजलवुड ने मैच में 5 विकेट झटके थे। इससें वह 6 स्थान की बढ़त के साथ टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग 10वें स्थान पर पहुंच गए। पैट कमिंस शीर्ष नंबर के टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ड्रॉ हुए टेस्ट मैच में प्रदर्शन करने वालों को भी बड़ा लाभ मिला है। टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे और सऊद शकील को क्रमशः एक, 3 और 20 स्थान का फायदा हुआ। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में 9वें से 10वें नंबर पर खिसक गए हैं। टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजापहले और रविचंद्रन अश्विन सरे नंबर पर बरकरार हैं। सूर्यकुमार यादव  ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार शतक लगाया था। सूर्यकुमार आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...