10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलकोहली की वापसी... वरुण का डेब्यू, दूसरे वनडे के लिए भारत-इंग्लैंड ने...

कोहली की वापसी… वरुण का डेब्यू, दूसरे वनडे के लिए भारत-इंग्लैंड ने किए बड़े बदलाव

Published on

कटक,

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (9 फरवरी) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही है. मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, वहीं जोस बटलर के कंधों पर इंग्लिश टीम की कमान है.

दोनों टीमों में बड़े बदलाव
कटक वनडे में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 की बात की जाए तो मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका मिला. वरुण का ये वनडे डेब्यू मुकाबला रहा. वरुण को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कैप दी. वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में 14 विकेट चटकाए थे. वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस मुकाबले में उतरे. कोहली को यशस्वी जायसवाल, जबकि वरुण को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली.

दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में तीन बदलाव किए गए. तेज गेंदबाजों मार्क वुड, गस एटकिंसन को इस मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला. जबकि ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन भी इस मुकाबले में खेलने उतरे. जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को इस मुकाबले में चांस नहीं मिला.

बता दें कि विराट कोहली दाएं घुटने में दर्द के चलते नागपुर वनडे का हिस्सा नहीं बन सके थे. चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर कोहली को लेकर टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था, ऐसे में उन्हें उस मुकाबले से बाहर रखने का फैसला लिया गया था. अब कोहली पूरी तरह फिट हैं, ऐसे में उनकी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है.

कटक वनडे में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी.

कटक वनडे में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, मार्क वुड, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...