6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeखेलपिता बने क्रुणाल पंड्या, पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को दिया जन्म, जानिए...

पिता बने क्रुणाल पंड्या, पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को दिया जन्म, जानिए क्या रखा नाम

Published on

नई दिल्ली

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के घर किलकारी गूंजी है। क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर यह खुशी साझा की। उन्होंने अपने बेटे और पत्नी के साथ फोटो शेयर किया है। आईपीएल 2017 का खिताब जीतने के बाद क्रुणाल पंड्या ने पंखुड़ी को प्रपोज किया था। क्रुणाल मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और फाइनल में मैन ऑफ द मैच भी बने थे। उसी साल 27 दिसंबर को दोनों की शादी हुई थी।

नाम का खुलासा किया
क्रुणाल पंड्या ने अपने बेटे का नाम कवीर क्रुणाल पंड्या रखा है। उनके पोस्ट डालने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे शिखर धवन से लेकर केएल राहुल तक ने पंखुड़ी और क्रुणाल को माता-पिता बनने पर बधाई दी है। वहीं हार्दिक पंड्या ने हार्ट इमोज कमेंट की।

2016 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले क्रुणाल पंड्या अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। अब टीम के उपकप्तान की भूमिका में भी नजर आए थे। 2018 में उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। पिछले साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने अभी तक 5 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 17 विकेट लेने के साथ 254 रन बना चुके हैं। पिछले साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर क्रुणाल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

दो साल पहले पिता बने थे हार्दिक
क्रुणाल पंड्या के भाई हार्दिक पंड्या 2020 में पिता बने थे। उनकी पत्नी नातासा स्टैंकोविक आईपीएल मैचों के दौरान बेटे के साथ नजर आती हैं। पंखुड़ी में स्टेडियम में मैचों के दौरान दिखती हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...