9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलसाल का आखिरी सनराइज... रोमांटिक अंदाज में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा...

साल का आखिरी सनराइज… रोमांटिक अंदाज में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के संग 2022 को कहा अलविदा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ क्रिकेटर विराट कोहली बांग्लादेश दौरे के बाद ब्रेक पर हैं। कोहली इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका के साथ दुबई में छुट्टी माना रहे हैं। विराट ने साल 2022 के आखिरी दिन अनुष्का के साथ एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बेटी वमिका उनकी बाहों में हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ कोहली ने लिखा, ‘2022 का यह आखिरी सूर्यउदय।’

विराट के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया पर विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके पीछे का बुर्ज खलीफा दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि वह ये दोनों कपल दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं।

बता दें कि विराट कोहली बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज में दमदार खेल दिखाया था। यहां उन्होंने अपने वनडे करियर का 44 वां शतक जड़ा था। हालांकि टेस्ट में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। हालांकि तीन वनडे मैचों की सीरीज में विराट कोहली टीम का हिस्सा हैं।

कैसा रहा विराट के लिए 2022
पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2022 मिलाजुला रहा। इस साल विराट के खाते में लगभग तीन साल बाद दो शतक आया। विराट ने इसी साल टी20 इंटरनेशनल में एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने वनडे में अपना 44वां शतक लगाया।

इस साल उनके तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन को देखें तो टेस्ट क्रिकेट में वह कुल 6 मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें 26.50 की औसत से सिर्फ 265 रन ही बना सके। इसके अलावा साल 2022 में वह 11 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 27.45 की मामूली औसत से सिर्फ 302 रन ही बना सके जबकि 20 टी20 मैचों में उनके नाम 781 रन रहा। इस फॉर्मेट में उनका औसत 55.78 का रहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...