24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेल'उनको खेलने दीजिए..', एशिया कप से पहले कोहली पर गांगुली का बड़ा...

‘उनको खेलने दीजिए..’, एशिया कप से पहले कोहली पर गांगुली का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के बाद से उन्होंने एक भी शतक नहीं बनाया है. कोहली ने इंग्लैंड दौरे के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में एशिया कप के जरिए वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौटने का प्रयास करेंगे.

अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI)के प्रेसिडेंट एवं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है. गांगुली को उम्मीद है कि कोहली एशिया कप के जरिए अपना पुराना फॉर्म ढूंढ लेंगे. एशिया कप में विराट कोहली का औसत 60 से अधिक है और वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में बेस्ट स्कोर (183 रन) बनाने वाले भी बल्लेबाज हैं.

सौरव गांगुली ने कही ये बात
गांगुली ने इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘उन्हें अभ्यास करने दें और मैच खेलने दीजिए. वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी रन बनाए हैं. मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे. वह सिर्फ शतक नहीं बना पा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वह एशिया कप में अपना फॉर्म ढूंढ लेंगे.’

उधर सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले अध्यक्ष के रूप में उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया. गांगुली ने कहा, ‘देखिए ये सब अटकलें हैं. ये सही नहीं हैं. यह इतनी जल्दी नहीं होता है. ये सब बीसीसीआई और सरकार के हाथ में है.’

2019 में बनाया था आखिरी शतक
विराट कोहली को भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाए हुए एक हजार दिन होने को हैं. 33 साल के विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक नवंबर 2019 लगाया था. तब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद से विराट कोहली 68 मैचों की कुल 79 पारियो में 2554 रन बनाए, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका एवरेज 35.47 का रहा है.

भारत का पहला मैच PAK से
यूएई में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेने जा रही हैं. श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...