7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल‘IPL के बाद देखते हैं...’, T20 क्रिकेट से रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा...

‘IPL के बाद देखते हैं…’, T20 क्रिकेट से रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

Published on

गुवाहाटी,

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (10 जनवरी) को गुवाहाटी में खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा पर इस मुकाबले में सबकी नजरें होंगी जो टीम में वापस आए हैं. रोहित शर्मा अंगूठे में लगी चोट के चलते बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैचों से बाहर रहे थे. अब इस वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान रोहित से उनकी टी20 फॉर्मेट में भविष्य को लेकर भी सवाल पूछे गए.

रोहित ने अफवाहों पर लगाया विराम!
रोहित शर्मा ने कहा कि वह टी20 इंटरनेशनल खेलना फिलहाल नहीं छोड़ रहे हैं. हार्दिक पंड्या ने श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी. ऐसे में इस बात की अटकलें चल रही हैं कि रोहित केवल एकदिवसीय और टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे, वहीं हार्दिक को टी20 में फुलटाइम कप्तानी सौंप दी जाएगी. साथ ही ये भी चर्चा चल रही है कि रोहित शर्मा समेत कुछ सीनियर्स प्लेयर्स केवल वनडे और टेस्ट क्रिकेट के लिए ही अब चुने जाएंगे.

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सबसे पहले, बैक-टू-बैक मैच खेलना संभव नहीं है. आपको सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियों को पर्याप्त ब्रेक देने की आवश्यकता होती है. मैं भी निश्चित रूप से इसमें शामिल हूं. हमारे पास केवल 6 टी20 हैं, उसमें 3 समाप्त हो चुके हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच हैं. हम देखेंगे कि आईपीएल के बाद क्या होता है. मैंने टी20 फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला अभी नहीं किया है.’

बुमराह को लेकर रोहित ने दिया ये बयान
रोहित शर्मा ने इस कारण का भी खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से बाहर क्यों किया गया था. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट्स पर गेंदबाजी करने के दौरान जसप्रीत बुमराह को जकड़न महसूस हुई. बुमराह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी नहीं खेल पाए थे.

श्रीलंका को हल्के में नहीं ले सकती टीम इंडिया
भारत टीम का घरेलू सरजमीं पर 50 ओवरों के प्रारूप में एक मजबूत रिकॉर्ड है, लेकिन वे श्रीलंका को हल्के में नहीं ले सकते. भारत और श्रीलंका के बीच अबतक 162 वनडे इंटरनेशनल मैच हुए है. इस दौरान टीम इंडिया को 93 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. वहीं श्रीलंकाई टीम 57 मैच जीतने में कामयाब रही. साथ ही 11 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया और एक मैच टाई पर भी छूटा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...